WWE SmackDown रिजल्ट्स: मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन ने मेन इवेंट में मचाया बड़ा बवाल , दो चैंपियनशिप मैच सहित Elimination Chamber क्वालिफ़ाइंग मुकाबलों ने डाली शो में जान
WWE
WWE
WWE SmackDown Result: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का हालिया एपिसोड बहुत ही शानदार था, जहां फैंस को दो चैंपियनशिप मैच साहित दो चैंबर क्वालिफ़ाइंग मुकाबले देखने मिले थे। इसके साथ ही लंबे समय बाद पूर्व यूएस चैंपियन अपोलो क्रूज़ (Apollo Crews) WWE वीकली प्रोग्रामिंग में दिखाई दिए।
शो की शुरुआत पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रेटॉन के सैगमेंट से हुई जहां उन्होंने आगामी Elimination Chamber 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट में चैंबर मैच जीत कर विमेंस चैंपियनशिप को जीतने का दावा किया। इसके थोड़ी ही देर बाद लैश लेजेंड और नाया जैक्स का दखल देखने मिला। उन्होंने विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने का दावा किया ही था कि मौजूदा टैग चैंपियंस इयो स्काई और और रिया रिप्ली की एंट्री देखने मिली। थोड़ी देर बाद चारों स्टार्स के बीच मैच शुरू हुआ जहां, लैश और नाया ने शुरूआत में काफी दबदबा बना कर रखा। मैच में रिया ने वापसी करते हुए नाया को पावरबॉम्ब और इयो ने मूनसॉल्ट लगाकर पिन करने की कोशिश की लेकिन लैश ने रिंग में आकर पिन की कोशिश को नाकाम किया। इसके बाद अनाउंस टेबल के पास सभी स्टार्स में बवाल देखने मिला जिसके कारण रैफरी ने रिंग बजाकर दोनों टीम्स को डिसक्वालिफ़ाई कर दिया। एक ओर इयो ने रिया को बचाते हुए नाया को टेबल पर पटका वही, लैश ने रिया को बैरिकैड के पास धराशायी किया
बैकस्टेज में कोडी रोड्स ने चैंबर क्वालिफ़ाइंग मैच को जीतकर फिर से WrestleMania 42 को मेन इवेंट करने का दावा किया। फैंस को एक बड़ा सरप्राइज़ तब देखने मिला जब बैकस्टेज मौजूदा यूएस चैंपियन कार्मेलो हेज़ रिंग की ओर आ रहे थे तब अपोलो क्रूज़ लंबे समय बाद WWE में दिखे। वो वहां मैट कॉर्डाना के साथ मौजूद थे। उन्होंने यूएस टाइटल को चैलेंज करने की बात कही। इसके बाद हेज़ और द मिज़ के बीच थोड़ी बहस देखने मिली।
कार्मेलो हेज़ की रिंग में एंट्री से पहले जेलिना और एलिस्टर ब्लैक का प्रोमो देखने मिला। रिंग में आने के बाद हेज़ ने कहा कि वो अगले हफ्ते Elimination Chamber क्वालिफ़ाइंग मैच का हिस्सा होंगे। इसके बाद उन्होंने एलिजा ड्रैगुनोव को रिंग में बुलाया। एलिजा की एंट्री हुई ही थी कि MFT ने एंट्री कर सभी को चौंका दिया। सोलो सिकोआ ने आकर यूएस चैंपियनशिप जीतने का इरादा जताया। MFT मेंबर्स ने रिंग में आकर दोनों स्टार्स पर हमला कर दिया। इसके बाद अपोलो क्रूज़ और मैट कॉर्डाना और शिंस्के नाकामुरा भी MFT के खिलाफ रिंग में आ गए। सभी स्टार्स के बीच बढ़ते बवाल को देखकर जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने 10 मैन टैग टीम मैच बुक किया। मैच के दौरान फैंस को कुछ बेहतरीन मूव्स देखने मिले। टाला टोंगा का एलिजा और हेज़ को एक साथ चोक स्लैम लगाना उनमें से एक था। मैच के अंतिम मोमेंट्स में टामा टोंगा ने हेज़ को पिन करके अपनी टीम के लिए जीत दर्ज की। मैच के बाद वायट फैमिली की उपस्थिति ने यह साफ कर दिया कि दोनों ग्रुप्स के बीच दुश्मनी अभी खत्म नहीं हुई है।
बैकस्टेज एलेक्सा ब्लिस और शॉर्लेट फ्लेयर ने एक दूसरे से गिले शिकवे मिटाकर दोस्ती जारी रखी। जीएम निक के ऑफिस में आर ट्रुथ और डेमियन प्रीस्ट और किट विल्सन नेका सैगमेंट हुआ। इसके बाद ट्रिपल थ्रेट विमेंस चैंबर क्वालिफ़ाइंग मैच देखने मिला। मैच में सबसे पहले एलेक्सा ब्लिस फिर जेलिना और सबसे आखिरी में मौजूदा विमेंस यूएस चैंपियन जूलिया ने एंट्री की। मैच में सभी स्टार्स का शानदार प्रदर्शन देखने मिला। मैच के अंत में जेलिना जब जूलिया को रिंग से बाहर फेंककर डाइव लगाने जा रही थी तब ब्लिस ने आकर उन पर सिस्टर एबिगिल लगाकर Elimination Chamber मैच में अपनी जगह बनाई।
मैच के बाद बैकस्टेज टिफनी और जॉर्डन ग्रेस का छोटा सैगमेंट देखने मिला ही था कि चेल्सी ग्रीन व्हील चेयर पर दिखी जहां उनकी बहस टिफनी से हुई। सैमी ज़ेन ने रे फीनिक्स को उनके ट्रिक विलियम्स के खिलाफ होने वाले मैच के लिए शुभकामनाएं दी। ट्रिक ने रिंग में एंट्री के बाद सैमी ज़ेन पर निशाना साधा। इसके बाद रे फीनिक्स की एंट्री हुई और दोनों स्टार्स के बीच मुकाबला शुरू हुआ। फीनिक्स के हाई फ्लाइंग मूव्स ने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि, मैच के अंत में ट्रिक ने फीनिक्स पर ट्रिकशॉट लगाकर जीत दर्ज की।
बैकस्टेज में जूलिया, रिया रिप्ली, इयो स्काई बहस करती हुई दिखीं। इसके बाद मौजूदा विमेंस चैंपियन जेड कार्गिल का रिया रिप्ली के साथ स्टेअर डाउन देखने मिला। इसके बाद विमेंस चैंपियनशिप मैच देखने मिला। मैच में पहले जॉर्डन ग्रेस ने और फिर जेड कार्गिल ने एंट्री की। मैच शुरू होने से पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो, विमेंस Royal Rumble 2026 विनर लिव मॉर्गन और राकेल रोड्रिगेज का दखल देखने मिला। जजमेंट डे मेंबर्स वो रिंग साइड में वैलेंटाइन सेलिब्रेट करते हुए दिखे। इस दौरान मैच की शुरूआत हुई। दोनों विमेंस हैवीवेट स्टार्स का एक -सरे के खिलाफ जबरदस्त मुकाबला चला। हालांकि,मैच के अंत में जेड ने अपना फिनिशर लगाकर सफलता पूर्वक अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया था। मैच के बाद जेड ने लिव को वार्निंग भी दी। बैकस्टेज जॉनी गार्गनो बहुत ही उदास होकर केंडिस ले रे के साथ बात करते हुए दिखे। जीएम निक के ऑफिस में ओबा फेमी और किट विल्सन का सैगमेंट देखने मिला जहां अगले हफ्ते होने SmackDown के लिए दोनों का मैच बुक किया गया। इसके साथ ही नाया जैक्स Vs कियाना जेम्स Vs शॉर्लेट फ्लेयर और ट्रिक विलियम्स Vs डेमियन प्रीस्ट Vs कार्मेलो हेज़ के बीच Elimination Chamber क्वालिफ़ाइंग मैच को एडवर्टाइज़ किया गया। इसके बाद ड्रू मैकइंटायर का इंटरव्यू देखने मिला।
शो के मेन इवेंट में हुआ जबरदस्त ट्रिपल थ्रेट Elimination Chamber क्वालिफ़ाइंग मैच
मैच में सबसे पहले सैमी ज़ेन फिर जैकब फटू और उनके बाद कोडी रोड्स की एंट्री देखने मिली। तीनों स्टार्स एक दूसरे पर अपने अपने मूव्स लगाकर शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। मैच के दौरान सैमी ने कोडी पर ब्लू थंडर बॉम्ब लगाने की कोशिश की लेकिन यह भी पिन करने के लिए नाकाफ़ी साबित हुआ। मैच के अंतिम मोमेंट्स में कोडी ने सैमी को कोडी-कटर लगाया लेकिन इसका फायदा जैकब ने उठाया और कोडी को रिंग से बाहर फेंककर सैमी पर माइटी मूनसॉल्ट लगाया। सैमी को पिन करने के दौरान मौजूदा अनडिसप्युटेड चैंपियन ड्रू मैकइंटायर ने आकर जैकब को क्लेमोर किक लगाया और पिन को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने जैकब को अनाउंसर डेस्क पर पटक दिया। फिर उन्होंने रिंग में आकर कोडी को भी क्लेमोर लगाया और सैमी को रोड्स पर पिन करने के लिए ऊपर पटक दिया। हालांकि किसी तरह अमेरिकन नाइटमेयर पिन को तोड़ने में सफल रहे। इसके उपरांत ड्रू ने रिंग में फिर से आकर कोडी पर हमला जारी रखा। इस दौरान सैमी ज़ेन अपना फिनिशिंग मूव लगाने गए लेकिन इसका शिकार गलती से ड्रू बन गए। इसका फायदा उठाकर कोडी ने सैमी को क्रॉस रोड्स लगाकर जीत दर्ज की और Elimination Chamber मैच में अपनी जगह पक्की कर ली।