Rohit Sharma और Virat Kohli को BCCI ने दिया बड़ा झटका, साल 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का हुआ ऐलान
BCCI
BCCI
Indian Cricket Players Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया के स्टार प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली को बोर्ड ने इस बार A की जगह B ग्रेड में डाला है। ग्रेड A में केवल तीन खिलाड़ियों को ही जगह मिली है। वहीं, कुछ प्लेयर्स को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर भी कर दिया गया है। इसके अलावा BCCI ने A+ ग्रेड को समाप्त कर दिया है।
दुनिया में रो-को के नाम से फेमस रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी केवल वनडे में ही भारतीय जर्सी में खेलते दिखते हैं। इसी वजह से दोनों को B ग्रेड में डिमोट किया गया है। इसके साथ ही T20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी B ग्रेड में चुना गया है। वो भी फिलहाल भारत के लिए केवल T20I ही खेलते हैं। भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल, ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा और धाकड़ तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को ग्रेड A में रखा गया है। बता दें कि प्लेयर्स को ग्रेड A में 5 करोड़ रुपये, ग्रेड B में 3 करोड़ और ग्रेड C में 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।
आइए जानते है कौन कौन से प्लेयर्स को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
ग्रेड A -
रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शुभमन गिल।
ग्रेड B -
विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पाण्ड्या, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, यशस्वी जैसवाल, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर।
ग्रेड C -
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, रवि विश्नोई, नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, ध्रुव जूरेल, हर्षित राणा, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर निकाले गए प्लेयर्स
मोहम्मद शमी, सरफ़राज खान, मुकेश कुमार, रजत पाटीदार.